Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

केविसं देहरादून के संभागीय खेल संपन्न

  • रुड़की के केंद्रीय विद्यालय-2 शिखर पर

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की:  केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के केंद्रीय विद्यालयों की बालिकाओं की जूड़ो एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं रुड़की के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की में आज तीसरे दिन संपन्न हो गई । इन खेलों में 127 छात्राओं ने भाग लिया। अंतिम दिन पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में के.वि. क्रमांक 2 रुड़की की छात्राओं ने मनोहारीसांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके संभागियों एवं अतिथियों का दिल जीत लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रुड़की के मेयर गौरव गोयल उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल हमें स्वस्थ रखते हैं और शरीर को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। खेल हमारे जीवन में अभिन्न स्थान रखते हैं । हमें शारीरिक व मानसिक रूप से दृढता प्रदान करते हैं। के.वि. क्रमांक 2 के प्राचार्य अरविन्द कुमार ने मुख्य अतिथि के साथ मिलकर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए तथा आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाऐं दी । 3 दिन तक चले इस खेल समारोह में 76 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक 50 विद्यार्थियों को रजत पदक 39 विद्यार्थियों को कांस्य पदक प्रदान किए गए। अंतिम दिन के खेलों के परिणाम इस प्रकार है

अंडर फोर्टीन आयु वर्ग में 4X100 मीटर रिले दौड़ मेंके.वि. ऋषिकेश प्रथम ,लोहाघाट द्वितीय रहे तृतीय स्थान के.वी. बीरपुर को मिला ।अंडर 19 वर्ग में प्रथम स्थान के.वी क्रमांक 1 रुड़की द्वितीय स्थान ओ.एफ.डी एवं तृतीय स्थान ओ.एल.एफ ने प्राप्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की ने कुल मिलाकर 28 पदक जीते जिनमें 18 स्वर्ण आठ रजत एवं दो कांस्य पदक रहे और इस प्रकार इन संभागीय क्षेत्रों में उसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रुड़की ने भी इन खेलों में उसे जमकर टक्कर दी । अपने संबोधन में प्राचार्य अरविंद कुमार ने कहा कि हार जीत खेल का हिस्सा है हारने पर हतोत्साहित नहीं होना है अपितु अगली प्रतियोगिताओं के लिए और डटकर प्रयास करना है इसी तरह विजेता बच्चों को भी विनम्रता के साथ विजय को ग्रहण करना है एवं आगे भी अपना स्थान बचाए रखने के लिए भरपूर कोशिश करनी है।

संभागीय खेलों के सफल आयोजन के लिए डॉ बी के पांडे, प्रियंका सिंघल, अचला गर्ग, डॉ वंदना सैनी, संगीता पवार, घनश्याम बादल, पुरुषोत्तम शर्मा ,किशन सिंह राणा , हरीश चंद्र भट्ट ,हरेंद्र कुमार ,बिनीता सिंह,,एवं तृप्ता शर्मा आदि सहित समस्त शिक्षक शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img