Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

डीएम, एडीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

  • मशीनों को स्केन कर विधानस​भावार अलग करने के निर्देश

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: विधानसभा चुनाव 2022 को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न करोन के लिए जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट को विधानसभावार अलग-अलग कर स्केनिंग के बाद सम्बंधित विधानसभाओं में भिजनवाने के निर्देश दिए।

मंगलवार को जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर एवं अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम व वीवीपैट के प्रभारी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह से ईवीएम और वीवीपैट के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकरी जसजीत कौर ने बताया कि रेंडेमाइजेशन के बाद विधानसभावार अलग-अलग किया जा रहा है। कर्मचारी मशीनों को स्केन कर अलग-अलग कर रहे हैं। जिसके बाद ईवीएम मशीनों व वीवीपैट को विधानसभावार ट्रांसपोर्ट कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर ईवीएम व वीवीपैट के प्रभारी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img