Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

काठा गांव के मतदान केन्द्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

  • ग्रामीणों को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के निर्देश
  • माहौल खराब करने पर कार्रवाई की दी चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: काठा गांव के अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का डीएम व एसपी ने औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने ग्रामीणों को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि यदि किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

डीएम राजकमल यादव व एसपी अभिषेक सिंह ने बुधवार को काठा में अमर शहीद जीडीआर दयानंद प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, सिविलियन प्राथमिक विद्यालय नंबर दो, हरिजन चौपाल काठा संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव में निष्पक्ष स्वतंत्र शांति पूर्ण रुप से मतदान करें कोई प्रत्याशी किसी को डराता धमकाता है या किसी तरीके का प्रलोभन देता है तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने में अवश्य दें।

15 14

अगर कोई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करें उसपर भी गांव वाले नजर बनाए रखें, जिससे कि उसपर प्रभावी कार्यवाही की जा सकें। डीएम ने कहा अगर कोई प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा उस पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

डीएम ने कहा जनपद में 19 अप्रैल को मतदान होना है इसके लिए सभी अपने घरों से वोट डालने के लिए बूथ पर जाए करोना गाइडलाइन का अनुपालन करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा, एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img