Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

डीएम व एसएसपी ने किया मतगणना केंद्रों का निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी सैल्वा कुमारी जे तथा एसएसपी अभिषेक यादव एवं अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधीकारीगण द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों के दृष्टिगत थानाक्षेत्र तितावी, शाहपुर व बुढाना में बनाये गये मतगणना केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

अधिकारीगण द्वारा मतपेटी रखने के स्थान, काउंटिंग स्थल, काउंटिंग के बाद पुन: मतपेटी रखने के स्थल, सुरक्षा कर्मियों के ठहराव के लिए स्थल, मतगणना के दौरान अधिकारियों का कक्ष, मीडिया के लिए स्थान, सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग आदि जगहों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये साथ ही सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि मतगणना का कार्य पूरी निष्पक्षता एवं ईमानदारी से करे। साथ ही पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के उपायों के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों एवं गाईड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img