Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

डीएम और एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण

  • बायोमैट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट क्लॉस आदि का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिला न्यायाधीश रजत सिंह जैन, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण द्वारा जिला कारागार, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर व राजकीय पष्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती, मेरठ (नारी निकेतन) का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

जिला कारागार में जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा भोजनालय, स्वास्थ्य केन्द्र, स्टॉक रजिस्टर, मुलाकाती रजिस्टर, हैल्थ रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर जेल अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। जिला कारागार में संचालित कथा पंडाल का भी भ्रमण किया।

02 29

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरो से परिजनों की मुलाकात, बायोमैट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट क्लॉस आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर में ओपन जिम खोले जाने के लिए संबंधित को आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

इसी क्रम में नारी निकेतन का निरीक्षण करते हुये संवासिनियो को दी जा रही सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस जागृति अवस्थी, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार, जेल अधीक्षक जिला कारागार राकेश कुमार, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, नारी निकेतन का स्टाफ उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img