Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

जिला अस्पताल व कंट्रोल रूम का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

  • स्वास्थ्य विभाग की टीम को किया अलर्ट
  • कोरोना चेन तोड़ने के दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: शनिवार को कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर व जिला अस्पताल का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में आ रही शिकायतों की जानकारी ली और अस्पताल में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को देखकर साफ सफाई के आदेश दिए। साथ ही कहा कि टीम पूरी तरह से अलर्ट रहे और कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रयास करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

डीएम राजकमल यादव ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि पूरे जनपद से आने वाली शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाये। विभिन्न प्रकार की शिकायतों का पटल अलग-अलग बनाया गया है, जिससे कि कोई समस्या ना हो।

शिकायतों के निस्तारण की रेण्डम जांच समय-समय पर प्रभारी अधिकारी भी अवश्य करते रहे। प्रत्येक नागरिक के लिए उसके द्वारा की गई कॉल बहुत ही महत्वपूर्ण है किसी भी कॉल को कंट्रोल रूम में बैठे फोन ड्यूटी धारक गंभीरता से लें इसमें लापरवाही ना करें। कभी भी कंट्रोल रूम में आने वाली कोलों की क्रॉसिंग चेकिंग की जाएगी। डीएम ने संयुक्त जिला अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने वहां पर पहुंचकर वर्न यूनिट की स्थिति का जायजा लिया तथा साफ-सफाई के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण की द्वितीय लहर हम सब को जनपद बागपत के प्रत्येक नागरिक के सहयोग से इस चेन तोड़ने में जरूर सफल होंगे।

48 6

हम सब लोगों को आत्मविश्वास के साथ जनपद के प्रति व्यक्ति को स्वस्थ व सुरक्षित रखने के लिए निरंतर अपने दायित्व कर्तव्यों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करना होगा और जनपद को जल्द ही कोरोनामुक्त जनपद बनाने में कामयाब होंगे।

उन्होंने कहा कोविड-19 मरीजों को अच्छे से अच्छा मधुर व्यवहार के साथ स्वास्थ्य लाभ दिया जाए। किसी भी अस्पताल से किसी तरह की कोई शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए जिस भी सीएचसी से कोविड- मरीज से संबंधित शिकायत आती है तो वहां के संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी। होम आइसोलेट में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं उनकी भी स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर प्रतिदिन भ्रमण करें और आवश्यकता वाले व्यक्तियों को मेडिसन किट उपलब्ध कराएं उनका थर्मल मीटर से तापमान व आॅक्सीमीटर से आॅक्सीजन अवश्य मापा जाए। कोविड-19 के उपचार के लिए जनपद में किसी भी तरह के संसाधनों की कोई कमी नहीं है। ना चिकित्सक की, ना मेडिसन की ना आॅक्सीजन की, ना अस्पताल की, ना बेड की स्वास्थ्य विभाग की टीम मधुर व्यवहार के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहे।

पवन यादव ने 150 आॅक्सोमीटर व 100 मास्क किये दान

बुलंदशहर के मूल निवासी दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पवन यादव ने स्वेच्छा से 150 पल्स आॅक्सोमीटर व 100 मास्क शनिवार को डीएम राजकमल यादव को कलेक्ट्रेट पहुंचकर दान किए तथा सुन्हेड़ा गांव के रहने वाले अमरपाल ने भी कोविड संबंधित सुरक्षा कवच किये दान। जिनकी डीएम ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे दान वीरों को इस वैश्विक महामारी में आगे बढ़ने की जरूरत है, जो अपने हौसले से आगे बढ़कर लोगों की स्वेच्छा से मदद कर रहे हैं।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img