- पउप्र. संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में मिले व्यापारी
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शहर के गांधी चौक से मंडी गेट जाने वाले रास्ते को डिवाइडर से बंद किए जाने का विरोध करते हुए व्यापारियों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की।
शामली शहर के गांधी चौक मंडी गेट के व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में डीएम जसजीत कौर से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मंडी गेट से गांधी चौक की तरफ जाने वाले रास्ते को डिवाइडर लगाकर बंद कर दिया गया है।
जिससे व्यापारियों, आम नागरिकों, ग्राहकों को समस्या हो रही है। व्यापारियों ने समस्याओं का समाधान करने की मांग के संबंध में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने जिलाधिकारी को बताया कि यहां डिवाइडर लगने से व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
आम नागरिकों को भी भारी परेशानी हो रही है। पूर्व की भांति इस डिवाइड में कम से कम 12 फुट का रास्ता छोड़ा जाए ताकि यहां से आराम से निकला जा सके। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, अंकुर गोयल, प्रवीण गर्ग, नीरज कुमार, विपिन कुमार, विवेक बंसल, सुमित कंबोज, दीपक, रवि गोयल, राजकुमार, विनय गर्ग, रमेश बजाज, कुलदीप सिंह, सचिन शर्मा, आशु गोयल, अमित बंसल आदि उपस्थित रहे।

