Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

अमृत उद्यान और सरोवर का डीएम ने किया लोकार्पण

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: ग्रामीण निधि से नवनिर्मित अमृत उद्यान तथा अमृत सरोवर और आरसीसी सेंटर का जिलाधिकारी ने लोकार्पण किया। साथ ही, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्र का भी लोकार्पण किया गया।

कैराना विकासखंड की ग्राम पंचायत तीतरवाड़ा में बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने ग्राम निधि से नवनिर्मित अमृत उद्यान, अमृत सरोवर तथा आरसीसी सेंटर का लोकार्पण किया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार हुआ था। इसका भी डीएम ने लोकार्पण किया। ग्राम प्रधान मंसूरा ने बताया कि आरसीसी सेंटर का स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माण कराया गया है।

इसके अलावा ग्राम निधि से अमृत उद्यान व अमृत सरोवर का भी निर्माण कार्य पूरा हो चुका हैं। जिलाधिकारी ने लोकार्पण के बाद परिसर में पौधारोपण भी किया। इस दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि मोहसीन चौहान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img