Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

डीएम ने किया आरके इंटर कॉलेज का निरीक्षण

  • छात्रवृत्ति रजिस्टर एवं लेखा जोखा का अवलोकन
  • जिविनि को पात्रों की छात्रवृत्ति वेरीफाई के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत ने राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर वर्तमान वर्ष में कक्षा 9 से 12वी तक के सभी वर्गों के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को लेकर छात्रवृत्ति से संबंधित लेखा-जोखा रजिस्टर को चेक छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी प्राप्त की गई।

शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर ने राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी करने पर सबंधित ने बताया कि कक्षा 9 में 29 एवं कक्षा 10 में 50 बच्चों द्वारा फॉर्म आनलाइन करा कर उसकी हार्ड कॉपी स्कूल में उपलब्ध करा दी गई है।

कक्षा 11वीं एवं12 वीं के बच्चों द्वारा छात्रवृत्ति हेतु फार्म ऑनलाइन कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी को छात्रवृत्ति से जुड़े सभी डाक्यूमेंट्स के संबंध में विस्तार से बताया गया कि विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को छात्रवृत्ति फार्म आॅनलाइन कराने के बाद हार्ड कॉपी में स्कूल में जमा करानी होती है।

यदि बच्चा छात्रवृत्ति फार्म की हार्ड कॉपी स्कूल में जमा नहीं कराता है तो वह छात्रवृत्ति से वंचित रह सकता है। जिसके लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ऐसे छात्र जिनके छात्रवृत्ति फार्म आॅनलाइन होने के बाद उसकी हार्ड कॉपी स्कूल में जमा नहीं हुई है।

ऐसे बच्चों को ग्रुप एवं दूरभाष के माध्यम से सूचित कर उनके फार्म स्कूल में उपलब्ध कराई जाए ताकि उनको समय से छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। इसी दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में स्वयं बैठकर छात्रवृत्ति से संबंधित पोर्टल को चेक भी किया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को छात्रवृत्ति मिलने वाले सभी बच्चों को वेरीफाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

दो दिन चार-चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रद्युवंशी ने बताया कि 12 दिसंबर से 13 दिसंबर 2020 को प्रात: 9:00 से 1:00 बजे तक लगभग 4 घंटे संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत पारेषण खंड शामली के अंतर्गत 132 केवी विद्युत उपकेंद्र झिंझाना पर 33 केवी सिंगल कंडक्टर बॉक्स को डबल कंडक्टर बॉक्स से बदलने का कार्य कराया जाना है उक्त कार्य को करने में 33 केवी लाइन केरटू, सिकंदरपुर, झिंझाना रूरल, अब्दाननगर, नौंनागली, मंसूरा, टोडा झिंझाना टाउन, ऊन एवं 35 केवी लाइन गढ़ीपुख्ता के शट डाउन लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img