Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

डीएम ने किया स्कूल का निरीक्षण

  • एक सप्ताह के भीतर बालिकाओं के बैठने की व्यवस्था करने के दिये निर्देश
  • स्कूल को तोड़े जाने के मामले में किया गया था निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल की बिल्डिंग को जर्जर घोषित कर बिना शिक्षाधिकारियों की अनुमति के तोड़ दिया गया। यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुँचने के बाद आज जिलाधिकारी ने स्कूल पहुँचकर मुआयना किया और मौके पर मौजूद मंदिर समिति के पदाधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण पूरा कर बच्चों के बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

याद दिला दें कि जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल बडौत की 116 बालिकाओं और पांच शिक्षिकाओं के भविष्य की जरा भी परवाह किए बगैर प्रशासन ने एक व्यक्ति की शिकायत के बाद विद्यालय के भवन को गत 21 जनवरी को तोड़ना शुरू कर दिया गया था। इस मामले में यहां की शिक्षिकाओं के साथ-साथ बालिकाओं के अभिभावकों ने एसडीएम से लेकर, डीएम, कमिश्नर व मुख्यमंत्री से भी इस मामले में शिकायत कर स्कूल निर्माण कराने की मांग की थी।

गत महिला दिवस को शिक्षिकाओं, कर्मचारी ने कलक्ट्रेट पर 24 घण्टे से भी अधिक समय तक धरना दिया था। आज यानी मंगलवार को जिलाधिकारी राजकमल यादव अचानक स्कूल पहुँचे। यहां पर स्कूल कार्यालय में डीएम को लगभग एक दर्जन बालिकाएं बैठकर पढ़ते हुई मिली।

यह देख डीएम ने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद अजितनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बात कर डीएम ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था व स्कूल निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img