Sunday, December 14, 2025
- Advertisement -

मनोहर लाल खट्टर का घेराव करने वाले अकाली दल के इन विधायकों के खिलाफ केस दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब-हरियाणा विधानसभा परिसर में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने हंगामा करने वाले शिरोमणि अकाली दल के 9 विधायकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनोहर लाल खट्टर का घेराव कर उस समय हंगामा करने लगे जब वो मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की ओर से अकाली दल के विधायकों के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर तीन थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत की गई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को हरियाणा विधानसभा में इस घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया था।

सोमवार को स्पीकर ने घटना के बारे में सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा है कि शाम 5.50 बजे जैसे ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सदन से बाहर निकले और मीडिया को जानकारी दे रहे थे तभी अकाली विधायकों ने हरियाणा विधानसभा के गेट पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का घेराव करने की कोशिश करते हुए काले झंडे दिखाने की कोशिश की गई है और नारेबाजी भी हुई। स्पीकर ने विधायक के इस कदम को गरिमा के खिलाफ करार दिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कथा रुपया लुढ़कने की

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा उरतृप्त पंडित आत्मानंद शास्त्री ने ‘रुपया...

लड़कों का मां के नजदीक होने पर हंगामा क्यों है बरपा?

अक्सर मम्मास बॉय की धडल्ले से आलोचना कहूं या...

टच स्क्रीन से टूटते बच्चे

आस्ट्रेलिया के बाद अब फ्रांस, डेनमार्क, ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन...

vote chori rally: भाजपा और राजद ने कांग्रेस रैली पर किया पलटवार, बयानबाजी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की...
spot_imgspot_img