Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

डीएम ने थाना नगर कोतवाली, सिविल लाइन, नई मण्डी में सुनी जनसमस्याएं

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने सर्वप्रथम थाना नगर कोतवाली उसके उपरान्त थाना सिविल लाइन व थाना नई मण्डी में थाना समाधान दिवस के अवसर शिकायतो को सुना। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस के दौरान किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसे गम्भीरता से लेते हुए उसका निस्तारण किया जाये। और उन्होने भूमि विवाद प्रकरणों एवं अन्य प्रकार की शिकायतो का भी समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। सभी लेखपाल, सिपाही अपने क्षेत्र में आवंटित रोस्टर के अनुसार भ्रमण कर भूमि विवादों का अंकन रजिस्टर में करके उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। निस्तारण के दौरान दोनों पक्षों से हस्ताक्षर भी करा लें।

जिलधिकारी ने कहा कि लेखपाल थाना दिवस में उपस्थित रहें, साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी थाना समाधान दिवस के दौरान उपस्थित रहकर जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण में सहयोग प्रदान करें। जिससे शिकायत कर्ता की शिकायत का सत प्रतिशत निस्तारण कराया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध कब्जे, चोरी, सम्पत्ति विवाद, घरेलू हिंसा इत्यादि प्रकरण नियमानुसार जांच कर कार्यवाही करे, लापरवाही एवं भ्रष्टाचार को बरदास्त नही किया जायेगा। इस अवसर पर तहसीलदार, नायाब तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, सम्बन्धित थाना प्रभारी, कानूगो, लेखपाल उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img