Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

डीएम-एसएसपी ने पैरामिलट्री फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने एसएसपी अभिषेक कुमार के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनी लेकर संवेदनशील एरिया में पैदल मार्च किया और मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन संवेदनशील मतदान केदो का निरीक्षण किया जहां पिछले चुनाव में गड़बड़ी हुई थी और माहौल खराब किया गया था और झगड़ा हुआ था।

डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने साफ शब्दों में कड़ी चेतावनी दी कि कोई भी अगर लोकसभा 2024 के चुनाव में मतदान केदो पर माहौल खराब करने का प्रयास करेगा, फर्जी वोट डालेगा या मतदाताओं को धमकाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और उसे किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो सीधे जेल जाएगा।

हमारा पहला प्रयास यह है कि मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाया जाए और मतदाताओ को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसलिए मुजफ्फरनगर में पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ-साथ सीआरपीएफ, पीएससी के साथ-साथ भारी पुलिस फोर्स इस वक्त मौजूद है जो सुरक्षा व्यवस्था का माहौल बनाएगी और मतदाताओं में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास दिलाएगी।

वही डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि 9 मार्च और 10 मार्च को हर मतदान केंद्र पर बूथ स्थल पर मतदाताओं को उनके वोट चेक करने का इंतजाम किया गया है और बीएलओ सभी मतदाताओं से उनके वोट चेक करायेगी अगर किसी की वोट छूट गई है या नहीं बनी तो वह फॉर्म 6 भर कर तुरंत अपनी वोट बनवा सकता है, किसी भी मतदाता की वोट नहीं काटी जाएगी अगर वह गलती से कट गई तो आज वह अपनी वोट बनवा सकता है।

पैदल गस्त के दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत सहित शहर कोतवाली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनी मौजूद रही डीएम ने पूरे खालापार में आज पैदल गश्त की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img