Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

डीएम, एसएसपी ने रामलीला की तैयारी देखी

  • अबकी बार तीन घंटे की रामलीला में ही शुरू से लेकर आखिरी तक की रामलीला का किया जाएगा मंचन

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: कोरोना को देखते हुए इस बार रावण दहन बदले हुए अंदाज में होगा। तीन घंटे की रामलीला के बाद रावण दहन को देखने के लिये 200 लोगो को ही अनुमति दी जाएगी। शनिवार की रात को डीएम के. बालाजी और एसएसपी अजय साहनी ने भैंसाली मैदान और रामलीला मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

डीएम, एसएसपी और एडीएम सिटी अजय तिवारी शाम सात बजे के करीब पहले भैंसाली मैदान पहुंचे और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से बात कर रावण दहन के कार्यक्रम की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि मैदान में निर्धारित संख्या से ज्यादा भीड़ नहीं होनी चाहिये।

इसके बाद अधिकारियों की टीम रामलीला मैदान का निरीक्षण करने के बाद टीपी नगर थाने गई और एसओ विजय गुप्ता से तैयारियों के बारे में जानकारी ली। कोविड-19 से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के बीच भले ही अबकी बार रामलीला के मंचन की जगह रामकथा पाठ का आयोजन किया गया हो, लेकिन रामलीला देखने वाले दर्शकों को निराश होने के जरूरत नहीं है। क्योंकि रामलीला कमेटी मेरठ छावनी द्वारा दहशरा के दिन रावण दहन से पहले भैंसाली रामलीला ग्राउंड में तीन घंटे की भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा।

ये जानकारी गुरुवार को रामलीला कमेटी मेरठ छावनी के कोषाध्यक्ष विजय गोयल ने जनवाणी की टीम से खास बात करते हुए दी। उन्होंने बताया कि अबकी बार तीन घंटे की रामलीला में ही शुरु से लेकर आखिरी तक की रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस दौरान कोविड-19 के कारण दर्शकों की संख्या तो ग्राउंड में सीमित रहेगी।

क्योंकि शासन द्वारा सिर्फ 200 लोगों की अनुमति प्रदान की गई है, लेकिन रामलीला का मंचन सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म से लाइव किया जाएगा। जिससे कि दर्शक घर बैठे रामलीला का आंनद ले सकें। साथ ही उन्होंने बताया कि इस दौरान दूरदराज से कलाकर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए अपना अभिनय करेंगे।

विजयदशमी: होगा रावण दहन, मेलों को अनुमति नहीं

कोरोना काल के चलते इस बार दशहरा मेले को लेकर प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन भैंसाली मैदान और रामलीला मैदान दिल्ली रोड पर पुतलों का दहन किया जाएगा, लेकिन इसमें सिर्फ कुछ ही लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएग। भैंसाली मैदान में 80 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। साथ ही 70 फीट का कुंभकरण और 60 फीट का पुतला मेघनाद का होगा।

छावनी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि इस बार सिर्फ सांकेतिक रुप से ही रामलीला मंचन किया जाएगा। रविवार को शाम तीन घंटे की रामलीला प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद ही तीनों पुतलों का दहन रात नौ बजे किया जाएगा। पुतला दहन के समय अधिक लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।

सिर्फ मुख्य लोगों को प्रवेश मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर श्रीरामलीला कमेटी शहर के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि रामलीला मैदान में 21 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी गाइडलाइंस का विशेष रुप से ख्याल रखा जा रहा है। ज्यादा व्यक्तियों को मैदान में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img