Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करे ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित माना गया है। इस दिन किए गए पूजा-पाठ और विशेष उपायों से आर्थिक, मानसिक व पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है। आमतौर पर महिलाएं पति की लंबी उम्र, तरक्की, आर्थिक लाभ और वैवाहिक सुख के लिए यह उपवास करती हैं।

शास्त्रों के मुताबिक जो जातक सच्चे भाव से शुक्रवार का व्रत रखते हैं, उनपर सैदव लक्ष्मी जी के साथ-साथ भगवान विष्णु प्रसन्न रहते हैं। इसके अलावा कुंडली में भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है। वहीं इस दिन कुछ खास उपाय करने से भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि, सौंदर्य प्राप्ति व कला कौशल में भी निखार आता है। आइए इन उपायों को जानते हैं।

शुक्रवार के विशेष उपाय

1. शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें। इस दौरान आप सफेद मिठाई, कपड़े व पकवानों का दान कर सकते हैं। इसके प्रभाव से कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती हैं। कहते हैं कि शुक्र के मजबूत होने पर साधक विलासिता जीवन जीता है और उसकी कला में भी निखार आता है। ऐसे में यह उपाय आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

2. शुक्रवार के दिन एक मिट्टी के कलश में चावल भर दें। फिर इसमें हल्दी की गांठ और एक सिक्का डाल दें। इसके बाद इसे लक्ष्मी माता की पूजा में शामिल करें और बाद में इसका दान कर दें। इससे लंबे समय से अटके काम और बिजनेस में लाभ मिलता है।

3. शुक्रवार के दिन यदि आपके व्रत रखा है, तो पूजा के समय देवी लक्ष्मी की आरती जरूर करें। इससे व्रत और पूजा दोनों का संपूर्ण फल मिलता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img