Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

आज शनिवार के दिन करें यह अचूक उपाय, शनिदेव की बरसेगी कृपा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज शनिवार का दिन शनिदेव को अर्पित है। इस दिन कहा जाता है कि शनिदेव न्याय के देवता हैं। जो कि नाराज होने से राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। लेकिन कहते है कि, शनिदेव को खुश करना इतना आसान नहीं होता है।

27 1

यदि भक्त सच्चे मन और नियत से इनकी भक्ति करें तों शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनसे आप शनिदेव को खुश कर सकते हैं और इससे शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी।

इन अचूक उपाय से करें न्यायदेवता को प्रसन्न 

  • ब्रह्म मुहूर्त में पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें। फिर पीपल को छूकर प्रणाम करने के बाद सात परिक्रमा करें।

  • शनिवार को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

  • शाम को अपने घर में गूगुल का धूप जलाएं।

  • भिखारियों को काले उड़द का दान करें।

  • जल में काले उड़द को प्रवाहित करें।

  • शनिवार को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है।

  • चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल चौली डालें।

  • शनिवार के दिन उड़द, तिल, तेल, गुड़ का लड्डू बना लें और जहां हल न चला हो वहां गाड़ दें।

  • शनिवार की रात में रक्त चन्दन से ‘ऊं ह्वीं’ भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है।

  • शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर होती हैं।

उसके कर्मों के अनुसार

28 1

यह तो आपको पता ही है कि, शनिदेव भगवान को न्याय के देवता माना जाता है। वह मनुष्य के कर्मनुसार फल देते हैं। वो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार अच्छे कर्म का अच्छा फल तथा बुरे कार्मों का बुरा फल प्रदान करते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img