Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

कार के नाम पर डाक्टर से साढेÞ चार लाख की ठगी

  • टोएटा शोरूम के मालिक, मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव के खिलाफ तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परतापुर बाइपास स्थित टोएटा शोरूम में बागपत रोड स्थित जीवन रक्षक नर्सिंगहोम के डाक्टर से ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित डाक्टर ने शोरूम के मालिक, मैनेजर व सेल्स एग्जीक्यूटिव के खिलाफ थाना परतापुर पर तहरीर दी है। शोरूम मालिक विवेक गर्ग, वशिष्ठ गर्ग, मैनेजर पंकज विश्नोई और सेल्स एग्जीक्यूटिव सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये है पूरा मामला

बागपत रोड स्थित जीवन रक्षक हॉस्पिटल के डा. लोकेन्द्र को टोएटा कंपनी की हाइराइडर ई-मॉडल की कार खरीदनी थी। कार पसंद करने को वह गत 28 जनवरी को परतापुर स्थित टोएटा शोरूम पहुंचे। उन्होंने बताया कि शोरूम में खुद को सेल्स एग्जीक्यूटिव बताने वाले सागर निवासी फफूंडा नाम के शख्स ने उन्हें कार पसंद करायी। उन्होंने कार का कलर व मॉडल सागर को बता दिया। गत दो फरवरी को वह कार के शोरूम पहुंचे और बुकिंग अमाउंट देकर कार बुक करा दी। कार की कुल कीमत 13 लाख बतायी गयी।

उन्होंने शोरूम में बताया कि वह कुछ रकम नकद देंगे और बाकि बैंक से लोन करा देंगे। बैंक में उनकी बात हो चुकी है। डा. लोकेन्द्र ने बताया कि सबसे पहले 1.99 लाख की रकम नकद में दी। इसके बाद उनके पास सागर का कॉल आया और उसने कहा कि कुछ रकम और जमा करा दें। गत 21 फरवरी को 2.50 लाख कैश और जमा करा दिए। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस रकम की रसीद मांगी तो सागर ने एक फार्म जिसे शायद बुकिंग फार्म कहा जाता है, उसके नीचे की स्लिप थमा दी।

12 9

उन्होंने सोचा कि शायद यही रसीद होती होगी। कार की डिलीवरी के लिए उन्हें 10 अप्रैल की डेट दी गयी। उन्होंने कुटेशन मांगी ताकि बैंक में जमा करा दें। 10 अप्रैल को जब उन्होंने कार की डिलीवरी मांगी तो बताया गया कि वेटिंग हैवी है, इसलिए सोमवार को डिलीवरी दी जाएगी। वह जब शोरूम पहुंचे तो उनसे कहा गया कि डिलीवरी आज भी नहीं दी जा सकेगी, क्योंकि जो कार दी जानी थी। उसकी डिलीवरी किसी अन्य को दे दी गयी है। दरअसल जिस शख्स को डिलीवरी दी गयी है, उसने भी कार बुक की थी।

अचानक उसका लोन हो गया, इसलिए उसको पहले कार की डिलीवरी देनी पड़ गयी। डा. लोकेन्द्र ने बताया कि सागर की बात उन्हें हजम नहीं हुर्इं। उन्होंने मैनेजर से बात मिलवाने को कहा। शोरूम के मैनेजर पंकज विश्नोई से जब वह मिले तो उन्होंने किसी कार की बुकिंग की बात से ही इंकार कर दिया। यह सुनकर डा. लोकेन्द्र का दिमाग चकरा गया। उन्होंने बताया कि अब तक साढ़े चार लाख कैश दे चुके हैं। इस पर मैनेजर का कहना था कि उनके पास तो एक पाई नहीं आयी। वहां पर हंगामा शुरू हो गया।

डा. लोकेन्द्र ने अपने कुछ परिचित वहां बुला लिए और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। उन्होंने थाना परतापुर में सागर व पंकज विश्नोई के अलावा शोरूम के मालिक विवेक कुमार व उनके पुत्र वशिष्ठ के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस सागर को शोरूम से उठा लायी। इसकी जानकारी जब उसके परिजनों को मिली तो सागर के पिता लक्ष्मण सिंह निवासी फफूंडा थाना परतापुर आ गए। उन्होंने अपने पुत्र की करतूत पर शर्मिदगी जाहिर करते हुए चार दिन में सारी रकम लौटाने का वादा किया। साथ ही एकाउंट पे एक चेक भी दिया। डा. लोकेन्द्र ने बताया कि वह चार दिन का इंतजार करेंगे। तहरीर उन्होंने दे दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img