Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

बाइक से सड़क किनारे गिरने से डॉक्टर की मौत

  • क्लीनिक बंद कर घर जा रहे थे डॉक्टर, बाइक का संतुलन बिगडने से हुआ हादसा
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जनवाणी संवाददाता |

शेरकोट: शेरकोट क्षेत्र के एक डॉक्टर क्लीनिक से घर जा रहे वक्त बाइक का संतुलन बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार डा. रजा जैदी उम्र 60 वर्ष रविवार की रात को राष्ट्रीय राजमार्ग 74 के किनारे भनौटी वाली पुलिया के पास बना क्लीनिक बंद करके बाईक से अपने घर मोहल्ला खुराडा शेरकोट जा रहे थे।

इस दौरान सिघांई के पुल के पास पहुंच कर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण डॉक्टर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरे। जिससे डॉक्टर काफी घायल हो गए।

रात तक घर नही पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। सोमवार की सुबह सिघांई के पुल के पास सड़क किनारे बने नाले में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: युद्ध ने यूपी डिफेंस सेक्टर को दिया बूस्ट, बाजार दोगुना होने की उम्मीद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...
spot_imgspot_img