Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

जनता के बीच रहकर किया जाएगा विकास: बबली

जनवाणी संवाददाता |

बालैनी: वार्ड 18 से सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी बबली देवी ने आधा दर्जन गांवों का तूफानी दौरा कर जनता से आशीर्वाद लिया। कहा कि जनता से जो वादा किया उसे पूरा किया जाएगा और उनके ही बीच रहकर विकास कराया जाएगा।

वार्ड 18 से सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी बबली देवी ने डौलचा, मत्तातनगर, पुरामहादेव, मवीखुर्द, बुढ़सैनी, हरियाखेड़ा, अमीरपुर बालैनी, हबीबपुर नगला आदि गांवों में जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया ओर ग्रामीणों से आशीर्वाद लिया।

ग्रामीणों से वोट देने की अपील की। बबली देवी का कहना है कि उनका मुख्य मकसद क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो और जनता की हर समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर कराने का प्रयास किया जाएगा। वह हमेशा क्षेत्र की जनता के बीच रहेगी। ग्रामीणों से जो-जो वादे किए जाएंगे उनपर ही अमल होगा।

क्षेत्र के विकास में वह कभी पीछे नहीं हटेगी और हमेशा जनता के बीच रहेगी। इस मौके पर महिपाल सिंह, डॉक्टर सीमा यादव, विक्की सिंघावली, मान सिंह, हरिओम, राहुल, दौलतराम, राजकुमार, शशि, कांता, गुड्डू , पूजा, चरण सिंह, बोल चंद, धर्मेन्द्र, राजकुमार, सलीम त्यागी, प्रहलाद, शानू, मोहित, नरेश, मोहम्मद अमीरुदीन, कपिल, पंकज, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img