Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

स्कूल में प्रवेश के लिए घर-घर जाकर संपर्क

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: नगर क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत नए शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए गुलशन नगर एवं सलेक विहार में प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से घर-घर जाकर डोर टू डोर संपर्क किया।

गत एक अप्रैल से शासन के निर्देश पर जनपद में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुलशन नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नं0-15 के प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने रविवार को अभिभावकों से उनके बच्चों के नामांकन के लिए डोर टू डोर संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि उप्र शासन के निर्देशानुसार जो बच्चे 5 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके हैं या किसी भी कारण से उनकी प्राथमिक शिक्षा अधूरी रह गई है तो ऐसे बच्चों को अपने विद्यालय में नामांकन कराने के उद्देश्य से डोर टू डोर जाकर संपर्क किया गया।

अभिभावकों को उनके बच्चों के नामांकन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नामांकित बच्चों की यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, बैग और स्वेटर के लिए अभिभावकों के खाते में सरकार द्वारा 1100 दिए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img