Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

रोटरी क्लब ने हरिद्वार में डोर-टू-डोर शुरू किया वैक्सीनेशन: पंकज पाण्ड्य 

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: रोटरी क्लब हरिद्वार ने 28 मई से 2 मोबाइल वैन के माध्यम से कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारम्भ किया था। पहले दिन एक वैन गाँव पीली व दूसरी वैन ने नई बस्ती भीमगोडा में 45 साल से अधिक आयु के हजारों व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई। दूसरे चरण में वैन जगजीतपुर तथा दूसरी वैन गाँव सराय में कार्यरत रही। एक मोबाइल वैन गाँव मिस्सरपुर तथा दूसरी सपेरा बस्ती घिसपुरा में वैक्सीन लगाने हेतु उपलब्ध रहेगी।

इस अवसर पर रोटरी क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष पंकज पांड्य ने बताया की हमारे द्वारा लोगों के घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है। सरकार को जैसे-जैसे वैक्सीन मिल रही है, टीकाकरण तेज किया जा रहा है। पांड्य ने बताया की मोबाइल वैक्सीनेशन के माध्यम से हमारी टीम 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था जाती है।

वाहनों से टीकाकरण के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ही प्राथमिकता दी जा रही है। फिलहाल हरिद्वार में दो मोबाइल वैन टीकाकरण के लिए चलाई जा रही है। उन्होंने कहा की कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए सभी को मुंह पर मास्क लगाने, एक दूसरे से दूरी बनाए रखने तथा हाथों को सैनिटाइज करने सहित कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील भी की जा रही है।इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल त्यागी, नितिन शर्मा, आशुतोष शर्मा, विवेक मिश्रा, तनुजा नौटियाल और तनुजा चौहान सहित सभी रोटेरियन अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img