Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Badrinath Dham: बदरीनाथ मंदिर के खुले कपाट, जयकारों से गूंजा धाम, सीएम धामी ने भी किए दर्शन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज रविवार को प्रातः 6 बजे रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में उत्तराखंड स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधिवत रूप से खोल दिए गए। कपाट उद्घाटन के साथ ही धाम परिसर ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से गूंज उठा। विशेष आकर्षण के रूप में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। देश-विदेश से आए 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने छह माह से प्रज्वलित अखंड ज्योति के दर्शन किए और भगवान बद्रीनाथ के चरणों में नतमस्तक हुए।

मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना

कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं बदरीनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के लिए मंगलकामनाएं कीं। बदरीनाथ मंदिर को इस पावन अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर की सजावट में लगभग 40 कुंतल गेंदे के फूल उपयोग किए गए। देर शाम तक सिंहद्वार पर सजावट का कार्य जारी रहा।

40 कुंतल फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर

कपाटोद्धघाटन के लिए बदरीनाथ मंदिर को 40 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। देर शाम तक भी मंदिर के सिंहद्वार के शीर्ष भाग पर फूलों की सजावट का काम जारी रहा।

पॉलीथिन मुक्त यात्रा का संकल्प

चमोली जिला प्रशासन ने इस वर्ष बदरीनाथ की तीर्थयात्रा को पॉलीथिन मुक्त रखने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने धाम और यात्रा पड़ावों पर स्थित होटल व ढाबा संचालकों को पॉलीथिन का उपयोग कम से कम करने का आग्रह किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img