नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का इस हफ्ते का एपिसोड दर्शकों के लिए ड्रामा, विवाद और झटकों से भरपूर रहा। घर के अंदर लगातार बढ़ रही गुटबाजी और बहस के बीच, सलमान खान के इस शो में इस बार हुआ डबल एलिमिनेशन, जिसने सभी को चौंका दिया। पहले ही नीलम गिरी के बाहर होने से फैंस मायूस थे, और अब एक और पॉपुलर कंटेस्टेंट की विदाई ने माहौल और भी गरमा दिया है।
इस बार शो में हुआ डबल एविक्शन
काफी समय से चर्चा थी कि इस बार शो में डबल एविक्शन होगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही। पहले नीलम गिरी को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया और अब दूसरा नाम जिसने सबको चौंका दिया, वह है अभिषेक बजाज। ‘बिग बॉस’ के अपडेट्स देने वाले पेज ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए पुष्टि की कि इस हफ्ते अभिषेक बजाज को घर से बाहर कर दिया गया है। शो की शुरुआत से ही अभिषेक को एक स्ट्रॉन्ग प्लेयर माना जा रहा था, लेकिन वोटिंग के नतीजों ने सबको चौंका दिया।
प्रणित मोरे की री-एंट्री से शो में पड़ी नई जान
नीलम गिरी के बाहर होते ही फैंस को एक राहत की खबर मिली- प्रणित मोरे की री-एंट्री ने शो में नई जान डाल दी। लेकिन जहां एक तरफ प्रणित की वापसी हुई, वहीं उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया जिसने गेम का पूरा समीकरण बदल दिया। सूत्रों के मुताबिक, बिग बॉस ने प्रणित को पावर दी थी कि वह किसी एक नॉमिनेटेड सदस्य को बचा सकते हैं। उन्होंने अभिषेक की जगह अशनूर कौर को सुरक्षित किया, जिसके बाद अभिषेक को बाहर होना पड़ा।
अभिषेक बजाज का एलिमिनेशन कई फैंस को लगा अनफेयर
सोशल मीडिया पर लीक हुई वोटिंग लिस्ट के मुताबिक, अभिषेक बजाज को गौरव खन्ना के बाद सबसे ज्यादा वोट मिल रहे थे। ऐसे में उनका एलिमिनेशन कई फैंस को “अनफेयर” लगा। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस लगातार मेकर्स से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इतने मजबूत खिलाड़ी को क्यों निकाला गया।
फरहाना भट्ट के के समर्थकों के बीच खुशी की लहर
जहां एक तरफ अभिषेक के फैंस निराश नजर आए, वहीं फरहाना भट्ट के समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “अब फरहाना का गेम और चमकेगा।”
एक फैन ने लिखा- ‘अभिषेक हमेशा कहता था कि वो फरहाना से पहले नहीं जाएगा, अब देखो क्या हुआ!” वहीं दूसरे ने लिखा, “लोग फरहाना के आउट होने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन शो में तो कुछ भी हो सकता है।’
घर का माहौल और भी गरम होता दिखा
इस हफ्ते घर का माहौल और भी गरम होता दिखा। तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, मृदुल और गौरव खन्ना जैसे कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़े हुए। एक-दूसरे पर इल्ज़ाम लगाने और ग्रुप पॉलिटिक्स की वजह से घर दो गुटों में बंटता नज़र आया। अब जबकि दो मजबूत खिलाड़ी घर से बाहर हो चुके हैं, आने वाले एपिसोड्स में रणनीतियां पूरी तरह बदलने वाली हैं।

