Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

गांव, गरीब, और किसानों के हितों को सर्वाेपरि रखकर काम कर रही है डबल इंजन सरकार: केशव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार। गांव, गरीब, और किसानों के हितों को सर्वोपरि रखकर काम कर रही है। अधिकारी, सरकार व शासन की मंशा के अनुरूप गरीब कल्याण की योजनाओं को मुकम्मल अंजाम दें। श्री मौर्य बुधवार को जनपद औरैया के अपने व्यस्त कार्यक्रम में तहत कलेक्ट्रेट सभागार, काकोर औरैया में जनप्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे सभी विकास कार्यों एवं योजनाओं, कानून व्यवस्था सहित अनेक विषयों की समीक्षा कर रहे थे।

बैठक में अधिकारियों को किसान सम्मान निधि व फसल बीमा योजना को शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाने, महिला मेटों के चयन बीसी-विद्युत सखी के भुगतान तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश सरकार के लक्ष्य के अनुरूप गांव-गरीब तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी योजनाओं के क्रियान्वयन व प्रगति की विभागवार व बिंदुवार समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार औरैया में गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। डूडा द्वारा आवंटित आवासों की चाबी, छात्रों को लैपटॉप, आयुष्मान कार्ड तथा एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक वितरित किये। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट स्थान रखने वाले प्रबुद्ध व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गोद भराई, अन्नप्राशन में सहभागिता की। नगर निकाय दिबियापुर औरैया की स्ट्रीट वेंडर सर्टिफिकेट वितरण किया, बीज के मिनिकिट, गोल्डन कार्ड व घरौनी वितरण किया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम तुर्की पुर, औरैया में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीण भाइयों-बहनों को संबोधित करते हुए कि कहा कि आइए हम सब मिलकर औरैया को नंबर एक जनपद बनाने का संकल्प करें। विकास का काम किसी भी गांव, कस्बे और जिला मुख्यालय में रुकना नहीं चाहिए। कहा कि तरक्की और खुशहाली का रास्ता गांवों, खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। उन्होंने ग्राम पंचायत तुरकीपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न उत्पादों के बारे में महिलाओं से जानकारी प्राप्त की। कहा कि सरकार का एक ही लक्ष्य है, गांव गरीब किसान मजदूर का हर कीमत पर विकास करने का प्रयास है। महिलाओं के सशक्तिकरण व रोजगार देना, गरीब परिवारों को पक्का मकान, शौचालय, विद्युत कनेक्शन, रसोई गैस कनेक्शन, आदि निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img