Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

लोक निर्माण मंत्री ज़ितिन प्रसाद ने मार्ग सुधार कार्य का किया औचक निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: लोक निर्माण मंत्री ज़ितिन प्रसाद ने राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के साथ बुधवार को हज़रतगंज स्थित महाराणा प्रताप मार्ग पर कराये जा रहे मार्ग सुधार कार्य का औचक निरीक्षण किया। ज़ितिन प्रसाद ने निरीक्षण के समय निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जाँच हेतु मौक़े पर ही सड़क की खुदाई करवाई तथा मार्ग के दो स्थानों पर चौड़ाई की माप करवायी। इसके उपरांत उन्होंने कार्यस्थल पर ही कार्य से सम्बन्धित वांछित अभिलेख एवं सम्पादित कराये गये कार्यों की परीक्षण रिपोर्ट का अवलोकन भी किया। मार्ग पर कराये गये डीबीएम कार्य की मोटाई जाँची गयी जोकि मौके पर 5 सेमी मोटाई के सापेक्ष 6सेमी0 पायी गयी।

लोक निर्माण मंत्री ने कार्य की गुणवत्ता जाँच हेतु मार्ग पर कराये गये डीबीएम कार्य से सम्बन्धित कोर की कटिंग भी करवायी और काटे गये कोर को सील कर उन्हें अवलोकित कराने के पश्चात उसकी जांच क्वालिटी प्रमोशन सेल के सम्बन्धित अधिकारी से कराने के निर्देश भी गये। लोक निर्माण मंत्री में विभाग के क्वालिटी प्रमोशन सेल के उपस्थित जाँच अधिकारी को भी निर्देशित किया कि इसके परीक्षण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। लोक निर्माण मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि निर्माण कार्यों में मानक एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय।निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर सम्बंधित के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिेये कि मार्ग पर कराये जा रहे अवशेष कार्य मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तथा शीघ्र पूर्ण कराया जाये।

उल्लेखनीय है कि राणाप्रताप मार्ग पर स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत 1.200 किमी लम्बाई में मार्ग सुधार का कार्य कराया जा रहा है। यह मार्ग 4-लेन डिवाइडर मार्ग है। भविष्य में विद्युत यूटिलिटीज, दूरसंचार कंपनियों तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं पर समय-समय पर की जाने वाली मार्ग कटिंग को रोकने से बचाव हेतु दोनों तरफ यूटिलिटी डक्ट तथा फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img