जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: देश के संविधान रचयिता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की आज 130वीं जयंती है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही, कहा कि बाबासाहेब का संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। बता दें कि पीएम मोदी ने आंबेडकर जयंती पर ट्वीट भी किया।
पीएम मोदी ने लिखी यह बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं आंबेडकर जयंती पर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबडेकर को सिर झुकाकर नमन करता हूं। उन्होंने अपने संघर्ष से समाज के हाशिये पर पहुंच चुके वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया, जो हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल रहेगा।’
I bow to Bharat Ratna Dr Babasaheb Ambedkar on #AmbedkarJayanti. His struggle to bring the marginalized sections of the society into the mainstream will continue to be an example for every generation: PM Narendra Modi pic.twitter.com/59ZQQUeCEk
— ANI (@ANI) April 14, 2021
राष्ट्रपति कोविंद ने भी दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी बाबा साहेब को नमन किया। उन्होंने लिखा, ‘भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि! डॉ. आंबेडकर ने समतामूलक न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज हम उनके जीवन तथा विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्प लें।
भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी, बाबासाहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि! डॉ.अंबेडकर ने समतामूलक न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज हम उनके जीवन तथा विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्प लें: राष्ट्रपति pic.twitter.com/erOWCrVPzt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2021
स्टालिन ने चेन्नई में दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने भी बाबा साहेब भीमराव आंबडेकर को 130वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
Tamil Nadu: DMK chief MK Stalin pays floral tribute to Dr BR Ambedkar on his 130th birth anniversary at Koyambedu#AmbedkarJayanti pic.twitter.com/uqn233n5kC
— ANI (@ANI) April 14, 2021

