जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: शुक्रवार को नगर में संविधान विधाता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस मौके पर बसपा से नगरपालिका परिषद चेयरमैन पद के लिए घोषित प्रत्याशी डा.एहतेशाम अंसारी को समिति द्वारा समाज की ओर से पगडी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत बैंडबाजों के साथ निर्धारित मार्गों से झांकियां निकाली गई।