Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: डॉ संजीव मिगलानी ने सीनियर सिटीजन्स को दिए हेल्थ टिप्स, हार्ट अटैक की स्थिति में बचाव की दी जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नवीन नगर क्षेत्र में सीनियर सिटीजन्स वेल्फेयर सोसाइटी की विशेष सभा आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी विषयों और वर्तमान सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम वीके जैन के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ।

सभा में शहर के जाने-माने फिजिशियन और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव मिगलानी ने हृदय रोगों के लक्षण और प्राथमिक उपचार पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में डिस्प्रिन और सर्बिट्रेट (5 एमजी) उपयोगी दवाएं हैं। हार्ट अटैक की आशंका होने पर सर्बिट्रेट को जीभ के नीचे रखने और डिस्प्रिन को चबाने के साथ तुरंत चिकित्सक तक पहुंचने की सलाह दी गई। कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में सीपीआर की प्रक्रिया का डेमो भी आयोजित किया गया।

डॉ. मिगलानी ने फैटी लिवर से बचाव के लिए जंक फूड, अधिक तला-भुना भोजन और शराब से परहेज करने की सलाह दी। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने के लिए दाल, दलिया, रोटी और तिंडा, तोरी, लौकी जैसी सब्जियों को आहार में शामिल करने की सिफारिश की।

कार्यक्रम में सोसाइटी के संस्थापक के.एल. अरोड़ा ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। वी.के. जैन ने ध्यान और मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि संदीप गुप्ता और आर.के. शर्मा ने योग के लाभ पर विचार साझा किए। बलराम वालिया ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) को गंभीरता से लेने और पात्र व्यक्तियों के वोट बनवाने की अपील की। कार्यक्रम में मूलचंद आनंद ने भजन प्रस्तुत किए और अरुण सूरी ने हास्य कविता सुनाकर सभी का मनोरंजन किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img