- आतंक मचा रहे पुलिसकर्मी को पुलिस ने दबोचा
- डॉक्टरी परीक्षण कर अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: गुरुवार शाम भूनी चौराहे पर पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी ने जमकर हुड़दंग मचाया। यहां उन्होंने अपने हथियार का गलत इस्तेमाल करते हुए लोगों में दहशत कायम कर दी। हालांकि गनीमत यह रही कि वह सरकारी रायफल से फायरिंग नहीं कर पाया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि पुलिस ने सूचना रहते हुए उक्त पुलिसकर्मी को दबोच लिया। उसका डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी।
जिसके बाद इस पुलिसकर्मी के खिलाफ जा विभागीय जांच बैठा दी गई है। वहीं, कार्रवाई के लिए भी अधिकारी को लिखा गया है। बताया गया कि अंकुल चौधरी पुलिस लाइन मेरठ में थाना थाना शराब के नशे में धुत होकर गुरुवार की शाम के भूनी चौराहे पर पहुंचा जहां अपने साथ इंसास रायफल के लिए हुए था। शराब के नशे में धुत सुध बुध खोए हुए पुलिसकर्मी ने जमकर किया हंगामा खड़ा किया।

दुकानदारों का तो कभी राहगीरों को डराता रहा। खुद नशे में धुत होकर गिर गया कई बार लोगों ने इधर-उधर बैठाने की कोशिश की हंगामा करता रहा। लोगों में दहशत काम करने के लिए जैसे कई बार हथियार तक तान लिया। जिससे एक बार में हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि इस बाबत पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा करके दहशत कायम कर रहे नशे में धुत पुलिसकर्मी को दबोच कर थाने ले आई।
जिसके बाद उसका डाक्टरी परीक्षण कराते हुए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मी की रिपोर्ट अधिकारियों को दर्ज कर कार्रवाई के लिए लिखा गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच बैठा दी गई है तथा कार्रवाई की जाएगी।

