- सैकड़ों बीघा फसल में भरा पानी , ग्रामीणों में सता रहा बाढ़ का भय
जनवाणी संवाददाता |
जलीलपुर :पहाड़ियों पर लगातार बारिश होने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा। गंगा के रौद्र रूप को देखकर ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा सताने लगा हैं। फसल नष्ट ना हो जाए पहाड़ियों क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा में उफान आ गया।
गंगा की गोद से पानी निकालकर आसपास की फसलों में भरना शुरू हो गया है। गंगा के रौद्र रूप को देखकर खादर क्षेत्र के गांव नारनौर जमालुद्दीनपुर, रायपुर खादर, सिकरी, जलालपुर आदि के ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा दिखाई दे रहा है।
अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी

