Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

झगड़े में घायल की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत

  • चार दिन पूर्व दो पक्षों में हुआ था खूनी संघर्ष

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कोतवली क्षेत्र के गांव काठा में हुए जातीय संघर्ष में घायल कृष्ण की मंगलवार को उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। उसकी मौत का समाचार सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। उनका कहना है कि मुकदमे की धाराओं में हत्या की धारा को शामिल कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

गांव काठा मेंं गाली गलौच देने से मना करने पर गत शुक्रवार को रामवीर कश्यप व कालू के परिवार के बीच जमकर संघर्ष हुआ था। इस दौरान रामवीर पक्ष के तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हुए थे। इनमें कृष्ण, विक्की, मोहित, सतपाल, काला, सीता व मनीषा अदि शामिल हैं।

घटना के संबंध में कृष्ण के पुत्र मोहित ने कोतवाली में कालू पक्ष के पप्पू, देवेंद्र कंवर सिंह, सभाचंद, राहुल, रवि, नितिन, दीपक व कालू को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से कृष्ण व सतपाल को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था।

परिजनों के अनुसार दोनों का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान कृष्ण की अस्पताल में मौत हो गई है।

इस बात की पुष्टि कोतवाली प्रभारी ने भी की है। कृष्ण की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा की दÞष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाते हुए आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img