जनवाणी ब्यूरो |
बिनौली: राज्य सरकार गौवंश की देखभाल पर भले ही खूब रुपया खर्च कर रही हो। लेकिन बिनौली की गौशाला में गौवंश की हालत ठीक नहीं है। यहॉ उचित देखभाल न होने से गौवंश की दुर्दशा हो रही है और आये दिन गौवंश दम तोड़ रहे है। जैन समाज के लोगों ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी बागपत से गौवंश की सुरक्षा व देखभाल कराने की मांग की है।

बिनौली में श्मशान घाट के पास सरकारी गौशाला है जिसमें सैकड़ो गौवंश है। गौशाला की हालत बद से बदत्तर है। गौवंश के लिये चारा पानी तो दूर उनकी देखरेख के लिए यहॉ कोई उचित व्यवस्था भी नही है। सिर्फ एक टीन सेड के सहारे कड़ाके की ठंड में खुले आसमान की नीचे ही गौवंश रहते है।

गौशाला परिसर में जगह जगह जलभराव, गोबर के लगे ढेर से साबित होता है कि गौवंश सुरक्षा के नाम पर यहॉ सिर्फ खाना पूर्ति हो रही है। जिसके चलते आये दिन गौवंश की मौत हो रही है।
शुक्रवार को जैन समाज के लोगों ने गौशाला में पहुचंकर चिंता व्यक्त की ओर जिलाधिकारी बागपत से गौवंश की सुरक्षा देखभाल कराने की मांग की है। मांग करने वालों में राहुल जैन, राकेश जैन, योगेश जैन, गौतमचंद जैन, विमल जैन, आशीष जैन, राममेहर चौधरी आदि शामिल है।

गौवंश के लिए गाजर गोभी भिजवाई
बिनौली।
गौशाला में गौवंश के लिए चारे के अभाव को देखते हुये चिंतित होकर जैन समाज के लोगों ने गौवंश के खाने के लिये गाजर व गोभी गौशाला में भिजवाई।
फोटो परिचय।
1- बिनौली गौशाला में बीमार गौवंश को देखते जैन समाज के लोग।
2- गौशाला में गाजर गोभी खाते गौवंश
3- गौशाला में जलभराव व गंदगी का दृश्य
4- गौशाला में कड़ाके ठंडे में खुले में मौजूद गौवंश।

