Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

छह केन्द्रों पर 830 को लगा टीका, 136 नहीं पहुंचे

  • डीएम व एसपी ने जिला अस्पताल व बागपत सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, देखी व्यवस्था

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: पहले चरण के दूसरे सत्र में जनपद के पांच केन्द्रों पर कोरोना का टीका लगाने के लिए शुभारंभ किया गया। बागपत जनपद में पांच केंद्रों पर 966 पात्रों को टीकाकरण किया जाना था, जिसके सापेक्ष 830 को ही टीका लगाया गया है।

दो चिकित्सकों सहित 136 पात्र टीका लगवाने नहीं आए। डीएम व एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा के बीच पात्रों को टीकाकरण किया गया। वहीं बागपत सीएचसी अधीक्षक ने सबसे पहले टीका लगवाकर स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बढ़ाया।

52 15

कोरोना वैक्सीन के लिए पहले से ही तैयारी पूरी कर ली गई थी और यहां पहले चरण में 16 जनवरी को 287 पात्रों को टीका लगाया गया था। उसके बाद 22 जनवरी को पांच केन्द्रों पर नौ सत्र में टीका लगाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया गया।

शुक्रवार को बागपत जनपद में पांच केंद्रों बागपत में महिला अस्पताल में एक सत्र, पिलाना सीएचसी व बड़ौत सीएचसी, बागपत सीचसी व बिनौली सीएचसी पर दो-दो सत्र पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। पांच केंद्रों पर 966 पात्रों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था।

53 16

शुक्रवार को डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉ आरके टंडन, सीएमएस डॉ बीएल कुशवाह, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह ने महिला अस्पताल में टीकाकरण का शुभारंभ किया और निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

उसके बाद वह बागपत सीएचसी पर पहुंचे और वहां की व्यवस्था को देखा। साथ ही टीकाकरण के समय कक्ष में स्वास्थ्य टीम व पात्रों के अलावा अन्य का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के बीच टीकाकरण का शुभारंभ करने के बाद पात्रों को टीके लगाए गए।

पांचों केंद्रों पर 966 में से 830 पात्रों का टीकाकरण हुआ। सीएमओ आरके टंडन ने बताया कि टीकाकरण होने के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। अभियान सफल रहा और जो शेष रह गए है उनको अगले सत्र में लगा दिया जाएगा।

52 16

जांच पड़ताल के बाद मिला प्रवेश

जनपद में वैक्सीन लांचिंग पर पांच केंद्रों पर कोरोना का टीकाकरण किया गया। लाभार्थी को टीकाकरण का स्थान व समय के बारें में मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से जानकारी दी। लाभार्थियों के नाम, पता और आईडी की जांच के लिए केंद्रों पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए। सुरक्षाकर्मियों की जांच के बाद पात्र को टीकाकरण के लिए केंद्र पर प्रवेश दिया गया।

यह रही व्यवस्था

कोरोना वैक्सीन को लेकर लंबे समय से इंतजार चला आ रहा था। वैक्सीन सुरक्षा के घेरे में तीनों केंद्रों पर पहुंचा दी गई थी। टीकाकरण के दौरान प्रत्येक केंद्र पर एक-एक नोडल अधिकारी के अलावा छह-छह कर्मियों की टीम भी तैनात की गई थी। प्रत्येक केंद्र पर दो सुरक्षाकर्मी, एक वैक्सीनेटर के अलावा एक अतिरिक्त वैक्सीनेटर, एक जांचकर्ता और एक मोबिलाइजर तैनात रहा।

अधिकारी भी पल-पल की जानकारी लेते रहे और वैक्सीन लगवाने नहीं आने वालों से संपर्क भी लगातार किया गया। इसके अलावा टीका लगने के आधे घंटे तक लाभार्थी को वहीं बैठाए रखा और निगरानी की। इसके अलावा बताया गया है कि घर तक भी निगरानी की जाएगी।

केन्द्र पात्र उपस्थित अनुपस्थित
महिला अस्पताल 103 96 07
बागपत 204 167 37
बड़ौत 200 195 05
बिनौली 204 169 35
पिलाना 255 203 52

 

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img