Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

विद्यालय में हुआ ई-लर्निंग सिस्टम का सदुपयोग: रीतिनाथ

  • रोटरी क्लब शामली मिडटाउन ने दिया था ई-लर्निंग सिस्टम

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: रोटरी क्लब आफ शामली मिडटाउन के अध्यक्ष डा. रीतिनाथ शुक्ला ने कहा कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ीश्याम में ई-लर्निंग सिस्टम का सदुपयोग हुआ है इसका अंदाजा विद्यालय के बच्चों के रिजल्ट से ही लगाया जा सकता है। शनिवार को रोटरी क्लब आफ शामली मिडटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन डा. रीतिनाथ शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष डा. अजय बाबू शर्मा, आगामी सत्र के अध्यक्ष सुभाष धीमान ने कांधला ब्लॉक के गांव गढ़ीश्याम के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया।

विद्यालय की उत्तरोत्तर उत्कृष्ट प्रगति और सुनियोजित कार्यव्यवस्था के आधार पर विद्यालय को हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के तहत मंडल 3100 के मंडलाध्यक्ष को प्रस्तावित किया गया है। क्लब द्वारा 2017-18 में विद्यालय को ई-लर्निंग सिस्टम दिया गया था। राज्य पुरस्कार प्राप्त ओमबीर सिंह और विद्यालय की शिक्षिका रेणुलता के निष्ठावान प्रयासों से विद्यालय जनपद के अग्रणी और प्रतिष्ठित विद्यालयों में से एक है।

क्लब अध्यक्ष डा. रीतिनाथ शुक्ला ने विद्यालय में लाइब्रेरी के लिए उच्च कोटि की पुस्तकों की व्यवस्था का आश्वासन दिया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, संरक्षक, गांव के संभ्रांत नागरिक और विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img