Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

तुर्की और सीरिया में भूकंप का तांडव , वीडियो और तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तुर्की और सीरिया में आए भूंकप का तांडव देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। तबाही ऐसा मंजर देखकर सहसा आपको यकीन नहीं होगा। एक तरफ तो भूकंप से तुर्की और सीरिया में अब तक 1500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि घायलों का आंकड़ा 5,380 से अधिक है।

66 1

टर्किश मीडिया द्वारा जारी किए गए एक रिपोर्ट के मुताबिक आज सोमवार की सुबह भूकंप के दो बड़े झटके आए। पहला तुर्की की घड़ी के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे और दूसरा करीब 10 बजे लगा।

65 1

पहली की तीव्रता 7.7 और दूसरे की तीव्रता 7.6 मापी गई। इसके अलावा 78 आफ्टर शॉक्स दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता 6.7 से 6.5 रही।

64 1

63

बता दें कि भूकंप का झटका इतना तेज था कि इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। जबकि मलबा जो सड़कों पर बिखरा तो उसकी चपेट में आकर कई गाड़ियां दब गईं।

62 1

कई लोग भाग्यशाली थे जिन्हें भूकंप के दौरान इमारतों से निकलकर भागने का मौका मिल गया। तुर्की और सीरिया में हुई भूकंप से तांडव के बाद अब रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

61 1

उड़ानें रोक दी गईं हैं ताकि बचाव दल और राहत सामग्री ले जाने वाले विमान क्षेत्र में जल्द से जल्द पहुंच सकें। वर्तमान में केवल सहायता और बचाव दलों को ले जाने वाले विमानों को दो हवाई अड्डों से उतरने और उड़ान भरने की अनुमति है। हटे हवाईअड्डा जिसका रनवे भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त हो गया सभी उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है।

60 1 67

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img