Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

अनियंत्रित होकर मैक्स पूर्वी गंगनहर में गिरी, दो महिलाओं की मौत

  • गाड़ी चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: देहरादून से कोटद्वार सिद्धबली मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहे परिवार की मैक्स मंडावली थाना क्षेत्र के पूर्वी गंगनहर रामपुर चाठा पुल के पास अनियंत्रित हो कर पलट गई।

जिसकी जानकारी मिलने पर मंडावली थाने में हड़कंप मच गया और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मैक्स में सवार दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। जबकि गाड़ी के चालक अनिल कुमार को गंभीर हालत में उपचार के लिए समीपुर भर्ती कराया है जहां उनको प्राथमिक उपचार दे कर बिजनौर रैफर कर दिया है।

रविवार को प्रात: लगभग साढ़े 10 बजे अनिल कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी दीप नगर ऋषि विहार मकान नम्बर 38 थाना नेहरू कालोनी देहरादून अपनी पत्नी उमा देवी व किराए दार सुभाकलां के साथ देहरादून से कोटद्वार सिद्धबली मंदिर पर मैक्स गाड़ी नम्बर यूके 12 टीबी 0796 से दर्शन के लिए जा रहे थे।

37 19

जैसे ही उनकी मैक्स मंडावली थाना क्षेत्र के पूर्वी गंग नहर पर पहुंची तभी मैक्स अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। मैक्स के नहर में गिरने की सूचना पर मंडावली थाना अध्यक्ष संदीप त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने रेस्क्यू आपरेशन चलाया।

जिसमें मौके से एक महिला का शव बरामद किया तथा एक महिला व चालक को गंभीर हालत में समीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दूसरी महिला की भी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष मंडावली संदीप त्यागी ने बताया कि परिवार देहरादून से कोटद्वार सिद्धबली मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहा था जिसमें चालक की पत्नी व उसके किराएदार थी जिनकी मौत हुई है। चालक अनिल का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। उसे बिजनौर रैफर किए जाने की बात कही गई है।

मंडावली पुलिस ने गाड़ी को क्रेन की मदद से निकाला और गाड़ी में सुभाकलां का शव बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर बिजनौर से डीएम,एसपी,एसडीएम नजीबाबाद सीओ नजीबाबाद भी मौके पर मण्डावली पुलिस के रेस्क्यू पर निगाह रखे हुए है। मृतक का पंचनामा भर कर वैधानिक कार्यवाही में जुटे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img