Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

ED Raid: अवैध रेत और कोयला तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल और दिल्ली में एक साथ छापेमारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह अवैध रेत और कोयला तस्करी से जुड़े मामलों की जांच के तहत पश्चिम बंगाल और दिल्ली में एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवान भी ईडी टीम के साथ मौजूद थे।

ईडी की टीमें कोलकाता, दिल्ली, आसनसोल, दुर्गापुर, पानागढ़ और पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न इलाकों में पहुंचीं और संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस अधिकारी के घर भी पहुंची ईडी

छापेमारी के दौरान बुदबुद थाना के नवनियुक्त प्रभारी (OC) मनोरंजन मंडल के आवास पर भी ईडी ने तलाशी ली। उल्लेखनीय है कि मनोरंजन मंडल अभी औपचारिक रूप से पदभार नहीं संभाल पाए थे। इससे पहले वे बराबनी थाना में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित किए गए थे और बाद में आसनसोल पुलिस की स्पेशल ब्रांच से जुड़े थे। हाल ही में उनकी बहाली हुई थी, लेकिन ईडी की इस कार्रवाई के बाद उनकी नियुक्ति एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

रेत और कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर रेड

ईडी ने दुर्गापुर के सेपको इलाके में रेत कारोबारी प्रबीर दत्ता, जो केके मिनरल्स के मालिक हैं, और उनके भाई अमित दत्ता के घरों पर भी छापेमारी की। केके मिनरल्स कंपनी बांकुड़ा, पश्चिम और पूर्व बर्धमान जिलों में रेत खदानों का संचालन करती है और इसके कार्यालय पानागढ़ में स्थित हैं।

इसके अलावा पानागढ़ में रेत कारोबारी शेख हाशिम मिर्जा बेग, अंडुल के भक्तारनगर इलाके में शेख किरण मंडल और पांडाबेश्वर में कोयला कारोबारी शेख मइजुल के ठिकानों पर भी ईडी की टीमें पहुंचीं।

कोलकाता और दिल्ली में भी तलाशी जारी

ईडी अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता और दिल्ली में भी कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह जांच पिछले महीने कोलकाता में आई-पैक पर हुई छापेमारी से जुड़े कथित कोयला घोटाले से अलग मामला है।

फिलहाल ईडी की ओर से इस कार्रवाई में बरामदगी या गिरफ्तारियों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन जांच जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img