Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

AIR India के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर में फ्यूल कंट्रोल स्विच की खराबी, पूरे बेड़े की जांच शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एअर इंडिया के एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद एयरलाइन ने अपने पूरे ड्रीमलाइनर बेड़े की जांच शुरू कर दी है। यह मामला सोमवार, 2 फरवरी का है, जब लंदन से बंगलूरू जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-132 के उड़ान भरने से पहले पायलट ने विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी की सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, विमान में करीब 200 यात्री सवार थे। तकनीकी जांच के दौरान पाया गया कि ईंधन नियंत्रण स्विच रन स्थिति में नहीं था और कट-ऑफ की ओर बढ़ रहा था। रन और कट-ऑफ स्विच का इस्तेमाल क्रमशः इंजन को चालू और बंद करने के लिए किया जाता है।

आधे बेड़े की जांच पूरी, कोई खामी नहीं

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एअर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े के लगभग आधे विमानों की जांच पूरी कर ली गई है और अब तक किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई है। हालांकि, बाकी विमानों की जांच अभी जारी है।

एयरलाइन के इंजीनियरिंग विभाग ने इस तकनीकी खराबी को प्राथमिकता के आधार पर विमान निर्माता कंपनी बोइंग को जांच के लिए भेज दिया है।

बोइंग को भेजा गया मामला

एअर इंडिया के पास कुल 33 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हैं। इनमें 26 बोइंग 787-8, 7 बोइंग 787-9 शामिल हैं, जिनमें से 6 विमान विस्तारा से जुड़े हैं और एक कस्टम-मेड विमान हाल ही में जनवरी में बेड़े में शामिल किया गया है।

एअर इंडिया के फ्लाइट ऑपरेशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनीष उप्पल ने बोइंग 787 के पायलटों को भेजे ईमेल में बताया कि पूरे बेड़े में फ्यूल कंट्रोल स्विच की दोबारा जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, “जब तक बोइंग की ओर से जवाब नहीं आ जाता, एहतियात के तौर पर हमारे इंजीनियर फ्यूल कंट्रोल स्विच लैच की पूरे फ्लीट में दोबारा जांच कर रहे हैं। जिन विमानों की जांच पूरी हो चुकी है, उनमें कोई प्रतिकूल बात सामने नहीं आई है।”

क्रू को खराबी की तुरंत रिपोर्ट करने के निर्देश

एअर इंडिया ने अपने क्रू मेंबर्स को निर्देश दिए हैं कि ऑपरेशन के दौरान किसी भी तरह की तकनीकी खराबी दिखने पर उसकी तुरंत रिपोर्ट करें और यह सुनिश्चित करें कि विमान को ऑपरेशन के लिए स्वीकार करने से पहले सभी आवश्यक जांच पूरी कर ली गई हों।

अहमदाबाद हादसे के बाद बढ़ी सतर्कता

गौरतलब है कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान के हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच रिपोर्ट में सामने आया था कि टेक-ऑफ के तुरंत बाद फ्यूल सप्लाई बंद हो गई थी, जिसके चलते फ्यूल कंट्रोल स्विच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फिलहाल एअर इंडिया और बोइंग दोनों इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img