Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

ED की टीएमसी आईटी प्रमुख प्रतीक जैन के घर छापेमारी, ममता बनर्जी ने जताई कड़ी नाराजगी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आईटी प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी की। इस कार्रवाई को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी नाराजगी जताई और स्वयं प्रतीक जैन के घर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर ईडी की छापेमारी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घरों पर छापा मारना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है?”

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग है और गृह मंत्री का यह सबसे घिनौना काम है।

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में प्रतीक जैन के घर छापेमारी की है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छह राज्यों में 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

इससे पहले ईडी ने गुरुवार को देश के छह राज्यों में कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ईडी ने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आईपैक) के कोलकाता कार्यालय पर भी छापा मारा है।

ईडी का कहना है कि यह कार्रवाई सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े के एक कथित घोटाले की जांच के तहत की जा रही है। एजेंसी के अनुसार, एक संगठित गिरोह लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे ठग रहा था।

राजनीतिक टकराव तेज

ईडी की इस कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। टीएमसी ने इसे केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया है, जबकि जांच एजेंसी का कहना है कि छापेमारी पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img