Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

शिक्षा का हो और अधिक प्रचार, रोजगार पर हो ध्यान

  • सरकार किसी की भी हो लेकिन होना चाहिए महिला सुरक्षा का मुद्दा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। नई सरकार चुनने को लेकर लोगों के पास कई तरह के मुद्दे हैं, लेकिन मुद्दों को लेकर जब जनवाणी टीम ने महिला कॉलेज की प्राचार्यों से वार्ता की तो सभी का कहना था कि सरकार कोई भी मगर महिला सुरक्षा मेन मुद्दा होना चाहिए।

शिक्षा का और अधिक प्रचार प्रचार हो ताकि देश आगे बढ़ सके। क्योंकि अधिक से अधिक बेटियां शिक्षित होगी तो परिवार के साथ-साथ देश का भी विकास होगा। वहीं, कुछ प्राचार्यों ने कहा कि सरकार को शिक्षा को शिक्षा ही रहने देना चाहिए न कि शिक्षकों को सरकारी काम में लगाए।

रोजगार के बारे में चर्चा करने पर प्राचार्यों ने कहा कि शिक्षित होने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को रोजगार मिलना भी बेहद जरूरी होता है। जिस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

इस्माईल नेशनल पीजी कॉलेज प्राचार्या डा. अनिता राठी का कहना है कि सरकार जो भी आए, लेकिन महिला सुरक्षा मुख्य मुद्दा होना चाहिए। वहीं, सरकार को बेटियों की शिक्षा और अधिक ध्यान देना होगा, ताकि देश विकास की ओर बढ़ सके। कहा भी जाता है कि बेटी पढ़ेगी तो परिवार आगे बढ़ेगा। इसलिए शिक्षा का और अधिक प्रसार और प्रचार होना चाहिए।

आरजी पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक का कहना है कि सरकार ऐसी हो जो शिक्षा को शिक्षा तक रहने दे। प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक जो काम शिक्षकों को सौंप दिए जाते हैं। उससे शिक्षा का कार्य प्रभावित होता है। वहीं, उन्होंने कहा कि कक्षाएं समय पर संचालित हो और वास्तविक रूप में छात्र-छात्राओं तक शिक्षा पहुंच सकें, यह होना बहुत जरूरी है।

कनोहर लाल गर्ल्स पीजी कॉलेज प्राचार्या डा. अलका चौधरी का कहना है कि शिक्षा में काफी हद तक बदलाव किए गए हैं। बस जरूरत है तो उन बदलावों के तहत कॉलेजों में काम किए जाने की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति रोजगार परक साबित होगी। बस महिला सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। जिससे महिला सशक्तकरण सुदृढ़ हो सके और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर हो।

बागपत डिग्री कॉलेज प्राचार्या डा. कविता जैन का कहना है कि सरकार कोई भी हो शिक्षा में बदलाव होना चाहिए। नई शिक्षा नीति के तहत काफी बदलाव किए जा रहे हैं, लेकिन सरकार को रोजगार की ओर भी ध्यान देना होगा। कॉलेजों में कंपनी आए और बच्चों को रोजगार मिले यह बेहद जरूरी है।

मटौर इंटर कॉलेज प्रधानाचार्या नीरा तोमर का कहना है कि सरकार कोई भी हो विकास होना चाहिए और रोजगार मिलना भी बेहद जरूरी है। शिक्षा में बदलाव तो किए जा रहे हैं, लेकिन उनको समझाया जाए ये भी मुख्य मुद्दा है और साथ ही साथ यह मुद्दा भी होना चाहिए कि महिला अकेली घर से बाहर बेखौफ निकल सकें। महिला के मन में कोई खौफ न हो। तभी तो महिला सुदृढ़ हो सकेगी और बेखौफ होकर घर से बाहर निकल सकेंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img