Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

रुड़की शहर के विकास के प्रयास निरंतर जारी: प्रदीप बत्रा

जनवाणी ब्यूरो |

रूड़की: शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि विकास के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जो भी समस्याएं सामने आ रही है उनका भी निस्तारण किया जा रहा है। खंजरपुर गांव पहुंचे रुड़की शहर के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं। भाजपा विधायक खंजरपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं की मांग पर गांव में शमशान घाट तक मार्ग बनाने की घोषणा भी की। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने भाजपा के युवा नेता तरुण पुंडीर को अपना प्रतिनिधि भी नियुक्त किया। अब स्थानीय लोगों को आशा है कि तरुण पुंडीर गांव के विकास को आगे बढ़ाएंगे।

भाजपा विधायक ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। लेकिन कुछ राजनीतिक पार्टियां किसानों को गुमराह कर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रहीं है। उन्होंने कहा कि अब किसान ऐसी पार्टियों के बहकावे में आने वाला नहीं है।

किसान अब समझ चुका है कि उसका हित कौन सी पार्टी और किस सरकार में सुरक्षित है।विधायक ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि जिस उम्मीद के साथ खंजरपुर गांव के लोगों ने उन्हें वोट दिया था। उस पर वो खरा उतरे हैं। जनता अब भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव की शमशान घाट का कार्य शुरू कराया जाएगा। खंजरपुर गांव के विकास को कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के प्रतिनिधि ने पार्टी को मजबूत करने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर तरुण पुंडीर, शुभम सैनी, अभय सिंह पुंडीर, लवण कश्यप, मन्नू राणा, अजय पार्षद, दिलशाद, प्रेम कुमार, राम कुमार, संजीव कुमार, विजय चौहान, श्याम लाल, रामलीला आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img