Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

यूपी के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से दो ट्रक ड्राइवर समेत आठ की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बार फिर से जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। दो ट्रक ड्राइवर समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से कई की आंखों की रोशनी जाने के बात सामने आ रही है।

वहीं, प्रशासन का कहना है कि छह लोगों की मौत शराब से हुई है, जबकि दो लोगों का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा। वहीं, सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अलीगढ़ के जवां थाना इलाके के गांव छेरत में भी तीन लोगों की मौत की सूचना है। परिजनों ने शराब पीने से मौत का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी। पोस्टमार्टम कराने की तैयारी है।

मामला अलीगढ़ जिले के लोधा थाना इलाके के करसुआ, निमाना, हैवतपुर और अंडला गांव का है। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर आईओसी का गैस बोटलिंग प्लांट है। प्लांट के ठीक सामने करसुआ और अंडला गांव हैं। दोनों गांवों में एक ही ठेकेदार के दो छोटे ठेके हैं।

गुरुवार को लोगों ने यहां से शराब खरीदकर पी थी। शराब पीने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। जिनमें दो ट्रक ड्राइवर शामिल हैं। हालांकि दो लोगों की मौत का कारण प्रशासन ने स्पष्ट नहीं किया है।

शराब पीने से करीब पांच लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों में रोष है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सिटी और जिलाधिकारी समेत एसडीएम रंजीत सिंह, जिला आबकारी अधिकारी व वन अधिकारी भी पहुंचे। ग्रामीणों की मौत की खबर मिलने पर डीआईजी अलीगढ़ घटनास्थल पर पहुंचे। अधीनस्थ अधिकारियों और ग्रामीणों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह का कहना है कि आठ लोगों की मौत हुई है। लेकिन दो लोगों की मौत का कारण पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा। एक ही ठेकेदार के ठेके हैं, जहां से शराब खरीदी गई है। दोनों को सील कर दिया गया है, शराब के सैंपल लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद सीएम योगी सख्त

शराब से मौत मामले का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आबकारी और गृह विभाग के अधिकारियों को तलब किया है। सीएम का कहना है कि अगर सरकारी ठेके से शराब खरीदी है तो ठेका सीज किया जाएगा। दोषियों की संपत्ति जब्त कर नीलामी होगी और उससे मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा दिया जाएगा। इसके साथ ही घायलों को हर संभव इलाज देने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img