जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: ग्राम सुल्तानपुर व बगवाड़ा के बीच एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 60 वर्ष जो सड़क पर भीख मांगता रहता था। किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गयी। सड़क दुर्घटना में आई चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। थाना पुलिस द्वारा पंचायतनामा व पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
स्योहारा मुरादाबाद मार्ग स्थित ग्राम सुल्तानपुर बगवाड़ा के निकट तड़के एक बुजुर्ग की किसी वाहन से कुचली हुई लाश लोगो को दिखाई दी तो लोगो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि उक्त बुजुर्ग इस क्षेत्र में घूमकर भीख मांगता था जिसकी रात के समय के समय किसी अज्ञात वाहन ने कुचल कर जान ले ली।
पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया गया है मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

