- डीएम ने किसानों से कोविड का पालन करने को कहा
जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: ब्लॉक के डबाकरा हॉल में जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय के नेतृत्व में फसल अवशेष प्रबंधन जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने फसल अवशेष जलाने पर कार्यवाही किये जाने को कहा। सभी प्रधानों से आहवान किया कि अपने अपने क्षेत्र में किसानों को जागरुक करें। इस मौके पर सभी को शपथ भी दिलाई गई।
गुरुवार को ब्लॉक के डबाकरा हॉल में जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान पराली न जलाएं और अपने आस पास मैं फैल रही गंदगी का ध्यान रखें यदि किसी के साथ द्वारा पराली जलाई गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए किसान अपने खेतों में काम करे।

डीएम ने कहा कि अपने ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों सहित ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि वह अपने अपने क्षेत्रों में किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करें यदि कोई किसान या अन्य व्यक्ति पराली जलाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
आर्थिक दंड सहित अतिरिक्त कारावास की सजा दिए जाने का प्रावधान है इसलिए किसान इस बात का ध्यान रखें कि पराली ना जलाएं और अपने आसपास के किसानों को भी प्रेरित करें।
जिलाधिकारी द्वारा किसानों सहित जनप्रतिनिधियों को पराली जलाए जाने की शपथ दिलाई गई। इस मौक़े पर ज़िला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, बीडीओ अखिलेश कुमार, एसडीएम धीरेंद्र कुमार, एबीएसए सतेंद्रपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देशबंधु राजपूत, एडीओ दिनेश कुमार, एडीओ पंचायत आशीष कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश उर्फ़ भोले, गुलफाम अंसारी, नफ़ीस अंसारी, क़ानूनगो योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

