Tuesday, February 24, 2026
- Advertisement -

चुनाव आयोग का कड़ा फैसला, पांच राज्यों में दो आईजी, आठ डीएम और 12 एसपी का तबादला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी नियमित समीक्षा के तहत मंगलवार को पांच राज्यों में दो पुलिस महानिरीक्षकों, आठ जिला मजिस्ट्रेटों और 12 पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए। इसमें गुंटूर रेंज, आंध्र प्रदेश और सेंट्रल रेंज, ओडिशा के पुलिस महानिरीक्षक, असम में उदालगिरी एवं बिहार में नवादा जिले के डीएम और एसपी शामिल हैं।

इसके अलावा आयोग ने झारखंड में देवघर के एसपी, कटक और जगतसिंहपुर के डीएम, अंगुल, बेहरामपुर, खुर्दा, राउरकेला के एसपी और कटक, ओडिशा के डीसीपी, आंध्र प्रदेश में कृष्णा, अनंतपुरमू और तिरूपति जिलों के डीएम एवं प्रकाशम, पलनाडु, चित्तूर, अनंतपुरमू और नेल्लोर जिलों के एसपी को भी हटा दिया है।

चुनाव तक नहीं लगेगी ड्यूटी
आयोग ने तबादले का निर्णय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ एक बैठक के दौरान लिया। हटाए गए अफसरों को लोकसभा चुनाव पूरा होने तक कोई चुनाव ड्यूटी नहीं सौंपी जाएगी। आयोग ने संबंधित राज्य सरकारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नामों का पैनल मांगा है। सूची में शामिल अधिकारियों को हटाए गए अधिकारियों के स्थान पर नियुक्त किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संजीव कुमार मनोनीत

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास...

चंद्र ग्रहण के कारण होली की तारीखों में हुआ बदलाव

पूरन चंद्र जोशी हिंदू साल का पहला चंद्र ग्रहण 3...

पतन का सबब बन सकती है अति महत्वाकांक्षा

मनीष कुमार चौधरी महत्वाकांक्षा मानवीय मामलों में सबसे परिभाषित शक्तियों...

हवाई अड्डे और हवाई चप्पल वाले यात्री

हम पूछते हैं कि ये सूचना का अधिकार है...

अपनों से कैसे निपटेंगे योगी आदित्यनाथ?

सचिवालय में एक अधिकारी ने बातचीत के दौरान कहा,...
spot_imgspot_img