Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

नहीं बंद होगा बिजली बंबा

  • सिंचाई विभाग के अफसर बोले-कोरी अफवाह
  • चौड़ीकरण के लिए मेडा ने बनाया था प्लान सिंचाई विभाग ने नकारा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अंग्रेजों के जमाने का बना बिजली बंबा बाइपास पर बह रहा बंबा कभी भी बंद नहीं होगा। शनिवार को सिंचाई विभाग के अफसरों ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह बंबा कभी नहीं बंद होगा। यह कई साल पुराना बंबा है। इसको बंद कराने के लिए कोरी अफवाह फैलाई जा रही है। जबकि यह अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ बिजली बंबा है। इसे बंद नहीं किया जाएगा। यह ऐसे ही बहता रहेगा।

बताया गया कि शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले आठ किलोमीटर लंबे हापुड़ बिजली बंबा बाइपास से रोजाना करीब लाखों लोग निकलते हैं। यहां पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क की कम चौड़ाई के कारण कई बार यहां पर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इस बाइपास को चौड़ा करने के लिए मेडा ने प्लान बनाकर सिंचाई विभाग को भेजा। सिंचाई विभाग से सड़क किनारे निकल रहे बंबे को बंद करने की परमिशन मांगी। मेडा अधिकारियों ने तक दिया कि शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले आठ किलोमीटर लंबे बाइपास का चौड़ीकरण किया जाए।

जिससे वहां पर जाम की समस्या का निदान हो सकें। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण के लिए बिजली बंबा बाइपास को बंद किया जाएगा। जिसमें सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बंबे को बंद करने से साफ इंकार कर दिया। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रमोद का कहना है कि हापुड़ बाइपास बिजली बंबे को बंद करने की कोरी अफवाह है। इससे बंद नहीं किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img