Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

बिजलीघर के पास झाड़ियों में आग से विद्युत कर्मियों के होश फाख्ता

  • आग से बिजलीघर में हो सकता था बड़ा हादसा

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: मवाना रोड स्थित अम्हेड़ा बिजलीघर के पास झाड़ में किसी असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिसके बाद आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। जिससे देखकर विद्युतकर्मियों के होश फाख्ता हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

गुरुवार दोपहर अम्हेड़ा बिजलीघर के पास झाड़ में किन्हीं कारणों से आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। यह देख विद्युत कर्मियों के होश उड़ गए। क्योंकि बिजलीघर में बड़े-बड़े विद्युत ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं।

यदि किसी तरह से आग की एक चिनगारी बिजलीघर में पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। जिस पर विद्युत कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के लगभग आधा घंटे बाद ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची।

19 32

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत पर आग पर किसी तरह काबू पाया। वहीं, विद्युत कर्मियों ने बताया कि आग लगने का कारण साफ तौर से स्पष्ट नहीं हो पाया है। दमकलकर्मियों में लीडिंग फायरमैन जितेंद्र कुमार, चालक प्रताप सिंह, फायरमैन ओमवीर सिंह व संदीप कुमार रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...
spot_imgspot_img