Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

गर्मी से पहले बिजली ने दिखाने शुरू कर दिए नखरे

  • गंगानगर बिजलीघर से जुडेÞ डिफेंस कालोनी समेत कई इलाकों में घंटों का कट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अभी सर्दी पूरी तरह से गई नहीं है और बिजली की यदि करें तो डिमांड भी नहीं बढ़ी है, इसके बावजूद बिजली ने नखरे दिखाने शुरू कर दिए हैं। मवाना रोड स्थित गंगानगर बिजलीघर की यदि बात की जाए तो बीते दो दिनों के दौरान बिजली के नखरों ने इस इलाके के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कई-कई घंटे के लिए बिजली गुल कर दी जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी इस बिजलीघर के डिफेंस कालोनी इलाके में नजर आ रही है।

यहां के निवासियों का कहना है कि इस मौसम में न तो हीटर ही लोग चला रहे और न ही एयर कंडीशन घरों में चल रहे हैं। ना सर्दी पूरी से अभी चली गयी है न ही गर्मी की तपिश महसूस की जा रही है जो यह कहा जाए कि बिजली की डिमांड ज्यादा है। इस समय के मौसम की बात की जाए तो सामान्य दिनों से कम ही इन दिनों में डिमांड होती है, उसके बावजूद कई-कई घंटे के लिए डिफेंस कालोनी समेत पूरे इलाके की बिजली गायब कर दी जाती है।

24 7

पूर्व में कोई सूचना नहीं

नियमानुसार बिजली कट की पूर्व सूचना मोबाइल वाट्सऐप नंबर पर दिए जाने का नियम पीवीवीएनएल प्रशासन ने बनाया हुआ है, लेकिन गंगानगर बिजलीघर की यदि बात की जाए तो यहां बिजली कट को लेकर कोई कायदा कानून तय नहीं है। कभी भी लाइट गुल कर दी जाती है। बिजली कट के नाम पर इस मनमानी ने पूरे इलाके के उपभोक्ताओं का जीना मुहाल किया हुआ है।

सिस्टम पर काम

बिजली कट को लेकर जब गंगानगर बिजली घर पर बात की गयी तो वहां मौजूद अवर अभियंता खूब लाल ने बताया कि सिस्टम में काम चल रहा है। जिसकी वजह से कई बार अचानक शट डाउन लेना पड़ता है। लेकिन यह ज्यादा देर का नहीं होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img