Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

‘भारत से 2025 तक टीबी को खत्म करने का संकल्प’

  • 03 से 09 मनाया जा रहा आइकोनिक वीक आॅफ हैल्थ

जनवाणी संवाददाता  |

शामली:  मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय अग्रवाल ने कहा कि आजादी के 75वीं अमृत महोत्सव के अंतर्गत 2025 तक सरकार ने भारत से क्षय रोग को खत्म करने का संकल्प लिया है। 03 से 09 जनवरी तक क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के जनपद के विभिन्न कस्बों में जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय अग्रवाल अपने कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 मार्च 2021 को साबरमती से 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पहले शुरू किया गया। इस अमृत महोसव के अंतर्गत टीबी रोग को भारत से 2025 तक टीबी को खत्म करने का संकल्प ले रहे है।

उन्होंने कहा कि जनपद के अंदर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव आईकॉनिक वीक आॅफ हैल्थ के रूप में मनाया जाएगा। यह अभियान 3 जनवरी से 9 जनवरी तक चलाया जाना है। जिसके अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम तय किए गए हैं।

जिस क्रम में 05 जनवरी को कैराना एवं कांधला के इंटर कॉलेज 06 जनवरी को शामली एवं थानाभवन के मदरसा एवं एनसीसी के बच्चों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। 07 जनवरी को प्रमुख धर्म गुरुओं का संवेदीकरण किया जाएगा। 09 जनवरी को ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों को टीबी अभियान के वे जागरूक एवं लक्षण की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षय रोग का पूर्ण उपचार संभव है।

छह से आठ माह के पूर्ण उपचार लेने के बाद रोगी पूरी तरह से ठीक हो जाता है। कुछ लोग उपचार कराने के कुछ समय बाद रोग के लक्षणों की समाप्ति से पहले से इलाज लेना बंद कर देते हैं। जिसके कारण बीमारी जटिल रूप से पुन: उभर सकती है। चिकित्सक द्वारा निर्धारित दवाएं पूरी अवधि तक दवाएं अवश्य ले।

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अनिल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर, कोविड नोडल अधिकारी डा. जाहिद अली त्यागी, एपीडेमियोलॉजी डा. शाहिस्ता नाज, पीपीएम कोर्डिनेटर शबी आजम, डीपीटीसी, विपिन गुप्ता, रवि कुमार, जावेद खां आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img