Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

परीक्षा के मानसिक तनाव को योग, प्राणायाम से करें दूर

  • आरके पीजी कॉलेज में रासेयो शिविर में दिए योग टिप्स

जनवाणी संवाददाता |

शामली: आरके पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं सेवकों को योग के महत्व के बारे में बताया गया।

शुक्रवार को शहर के आरके पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय ईकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डा़ सौरभ कुमार पांडे ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर के प्रथम सत्र में एक योग शिविर का आयोजन किया गया।

जिसके मुख्य अतिथि स्वामी ब्रह्ममूर्ति योग तीर्थ अध्यक्ष उदबोधन योग एवं आयुर्वेद शोध संस्थान कटनी सोलन रहे। उन्होंने बताया कि योग साधना और प्राणायाम परीक्षा से पहले अ‍ैर परीक्षा के समय होने वाले मानसिक तनाव को कम करने तथा मन मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने में सहायक सिद्ध होगा।

इस दौरान डा. चंद्रबली पटेल ने फिट इंडिया मूवमेंट के अन्तर्गत स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं को शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर रहने के गुण सिखाये गए। डा. सतेंद्र सिंह ने योग और ध्यान के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डा़ एमके जल्ली, मांगेराम सैनी, रोहित राणा, लोकेन्द्र कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img